बालो के लिए घर पर हर्बल डाइ बनाने की विधि जाने

hello friends

क्या आप बाल काले करने के लिए डाई या केमिकल युक्त हानिकारक कलर इस्तेमाल करते हैं। शायद आप नहीं जानते ये आपके बालो के लिए कितने हानिकारक हैं और साथ में ये आपकी त्वचा और स्वस्थ्य को भी बहुत नुक्सान पहुंचाते हैं। इनसे आपको बालो के गिरने पकने और गंजे पन की शिकायत हो सकती हैं। ।

loading.......
loading...
तो अब आप भारतीय ज्ञान की मदद से घर पर ही बनाये अपने लिए बाल काला करने की सुरक्षित हर्बल और देसी डाई। और अपने बालो और त्वचा को बचाइये इन हानिकारक पदार्थो से।
आइये जाने इसको बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री।
1. सूखी पीसी मेहँदी – २० ग्राम
2. काफी पाउडर – ३ ग्राम
3. कत्था – ३ ग्राम
4. ब्राह्मी चूर्ण – १० ग्राम
5. आंवला चूर्ण – १० ग्राम
6. दही – २५ ग्राम
7. नीम्बू का रस – ४ चम्मच
1 से 5 तक सभी को कूट पीस कर आपस में मिला लीजये। आवश्यकता अनुसार मिला कर रख लीजिये। बाद में ५० ग्राम मिश्रित पाउडर में २५ ग्राम दही और ४ चम्मच नीम्बू का रस मिला कर बालो में आधे घंटे तक लगा कर रखे। फिर पानी से धो लीजिये। इसके प्रयोग से बाल काले घने तथा मुलायम हो जायेंगे।
विशेष – कई बार पहली बार में तुरंत काले बाल नहीं होते। तो जब आप तीन चार बार इसको नियमित करेंगे तो आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले दिखने लगेंगे।
इसके साथ में आप बाल धोने के लिए घर पर ही बनाया हुआ या फिर गौ पंचगव्य से बना हुआ शैम्पू और साबुन इस्तेमाल कीजिये।
आने वाले लेखो मे हम हर्बल शेम्पु साबुन और भी घर पर उपयोग की जाने वाली वस्तुओ के बारे में बताएंगे
अधिक जानकारी के लिए हमसे सम्पर्क करे
धन्यवाद
विशाल एस.सेप्टा
09755068674
निवेदन :हमारे लेख अगर आपको पसंद आये हो तो like या coment जरूर करे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर में हैण्ड सैनिटाइजर बनाने का आसान तरीका How to Make Hand Sanitizer at Home in Hindi

How to online earn money ?

कपड़े धोने का साबुन कैसे बनाये आसान विधि ! Bussiness idea in Hindi !