KHALI PET LAHSUN KHANE KE FAYDE

lahsun khane ke fayde or lahsun khane se hone wale nuksan jane hindi me
लहसुन का उपयोग रोगों के उपचार :::
दांतों में दर्द
loading...
अगर आप दांत में दर्द से परेशान हैं तो लहसुन इस्तेमाल करें। लहसुन ना केवल दांत का दर्द दूर करता है, बल्कि बैक्टिरिया और दांतों की सड़न से भी बचाता है। इसके लिए रूई में लहसुन के तेल की कुछ बूंदें लें और जहां दांतों में दर्द है, उसे वहां 10-30 के लिए दबा लें। ऎसा दिन में 2-3 बार करें। इसके अलावा 10 ग्राम लहसुन की कलियों को 50 ग्राम लौकी में पीस लें और उसे आधे लीटर पानी में उबालें। पानी आधे रह जाने पर उसे छान लें। इस पानी से कुल्ला करने से भी दांत का दर्द
ठीक हो जाता है।
घाव ठीक करे
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जिससे ये घावों को जल्दी भर देता है। इसके लिए लहसुन की कलियों को पीसकर सरसों के तेल में उबालें। इस मिश्रण का घाव पर लेप करें। इससे घाव जल्दी ठीक होने लगेगा।
बाल झड़ना
लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को घना बनाते हैं। बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए लहसुन के तेल को बालों और जड़ों में लगाए। पूरी रात इसे रहने दें और सुबह उठकर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और झड़ना बंद हो जाएंगे।
पिंपल्स
पिंपल्स हर किसी के लिए एक बड़ी प्रोब्लम है। इससे निजात पाने के लिए लहसुन के तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए लहसुन के तेल को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाए और 10 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। जल्द ही आपको फर्क दिखने लगेगा।
डैंड्रफ
सर्दियों में डैंड्रफ एक बड़ी समस्या है। अपने एंटीफंगल गुण के चलते लहसुन आसानी से डैंड्रफ दूर कर देता है। इसके लिए लहसुन के तेल को लगाकर सुबह तक के लिए छोड़ दें और अगले दिन अच्छी तरह शैंपू करें। आपको खुद फर्क महसूस होने लगेगा।
बीपी
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रोज सुबह नियमित रूप से कच्ची लहसुन की कली चबाएं। वहीं खून साफ क रने के लिए लहसुन के साथ नमक का सेवन करें|
कान का इंफेक्शन: लहसुन कान के इंफेक्शन ठीक करता है। ये इंफेक्शन के बैक्टिरिया को तो मारता ही है, साथ ही दर्द से भी राहत देता है। इसके लिए लहसुन के तेल की कुछ बूंदे लें और उसमें दो बड़ा चम्मच जैतून तेल मिलाएं। आप जैतून तेल की जगह सरसों या नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण को कम आंच पर गर्म करें और एक कांच की बोतल में रख लें। इस आप 4-5 दिन तक फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं। इस मिश्रण की 2-3 बूंदें रूई में लेकर इसे इंफेक्टेड जगह पर लगा लें।
loading...
अस्थमा
अगर आप अस्थमा से पीडित हैं तो सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कच्ची कलियां चबाएं। इसके आधे घंटे बाद आधा चम्मच मुलेठी पाउडर खाएं। ऎसा माना जाता है कि ये उपाय नियमित रूप से दो महीने तक करने से अस्थमा खत्म हो जाता है।
दिल संबंधी रोग
लहसुन दिल संबंधी रोगों से बचाने में सहायक है। सूखे लहसुन की 15 कलियां आधा लीटर दूध और 4 लीटर पानी में उबालें। पानी के आधे हो जाने तक इसे उबालते रहें। इस मिश्रण के सेवन से दिल संबंधी रोगों में राहत मिलती है। लहसुन से ब्लड प्रेशर कम होता है।
कैंसर
कैंसर एक बहुत बड़ी बीमारी है। इसमें मरीज को बहुत ज्यादा खतरा रहता है। लहसुन के तेल में कैंसर से लड़ने के गुण पाए जाते हैं।
और भी बोहोत सरे उपयोग है जो आने वाले लेखो में बताएंगे
loading...
धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर में हैण्ड सैनिटाइजर बनाने का आसान तरीका How to Make Hand Sanitizer at Home in Hindi

How to online earn money ?

कपड़े धोने का साबुन कैसे बनाये आसान विधि ! Bussiness idea in Hindi !