अपने चश्मे का नंबर कम कैसे करे

hello frends
अपने चश्मे का नंबर कम करे इन सरल उपायो द्वारा

(sc_adv_out = window.sc_adv_out || []).push({ id : "221740", domain : "n.ads3-adnow.com" }); class="SC_TBlock">loading...
कम उम्र में चश्मा लग जाना आजकल एक सामान्य समस्या है। खानपान में अनियमितता भोजन में पोषक तत्वों की कमी और अनुवांशिक कारण आदि से यह समस्या होती है। इस समस्या से जूझ रहे लोग इसे मजबूरी मानकर हमेशा के लिए अपना लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि अगर किसी कारण से एक बार चश्मा लग जाए तो वह उतर नहीं सकता। अनुवांशिक कारण को छोड़कर अन्य कारणों से लगा चश्मा सही देखभाल व खानपान का ध्यान रखने के साथ ही देसी नुस्खे अपनाकर उतारा जा सकता है। आज हम आपको
बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे जो आंखों की समस्या में रामबाण की तरह काम करते हैं:

1. पैर के तलवों
पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं। सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें, आंखों की कमजोरी दूर हो जाएगी।
2. एक चने बराबर फिटकरी को सेंककर सौ ग्राम गुलाबजल में डालें और रोजाना रात को सोते समय इस गुलाबजल की चार-पांच बूंद आंखों में डालें। साथ ही, पैर के तलवों पर घी की मालिश करें। इससे चश्में के नंबर कम हो जाते हैं।
3. ग्रीन टी का सेवन भी आंखों के लिए अच्छा होता है। एक रिसर्च के अनुसार रोजाना लगभग पांच कप ग्रीन टी पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।
4. दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। इनके सेवन से आंखों को सही मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
5. सूरजमुखी के बीजों का सेवन भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके बीजों में विटामिन सी, विटामिन ई, बीटा केरोटीन व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसीलिए इसके सेवन से आंखों की कमजोरी दूर होती है।
6. रात को सोने से पहले अरण्डी का तेल या शहद आंखों में डालने से आंखों की सफेदी बढ़ती है।
7. नींबू व गुलाबजल को समान मात्रा में मिलाकर एक-एक घण्टे के अंतर से आंखों में डालने से आंखों को ठंडक मिलती है।
(sc_adv_out = window.sc_adv_out || []).push({ id : "221740", domain : "n.ads3-adnow.com" }); class="SC_TBlock">loading...
8. केला और गन्ना खाना आंखों के लिए हितकारी है। रोजाना नींबू पानी पीने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।
loading...
9. गुलाब जल का फोहा आंखों पर एक घंटा बांधने से गर्मी से होने वाली परेशानी में तुरंत आराम मिल जाता है।
10. श्याम तुलसी के पत्तों का दो-दो बूंद रस 14 दिन तक आंखों में डालने से रतौंधी रोग में लाभ होता है। इस प्रयोग से आंखों का पीलापन भी मिटता है।
11. हल्दी की गांठ को तुअर की दाल में उबालकर, छाया में सूखा लें। इस गांठ को पानी में घिसकर सूर्यास्त से पूर्व दिन में दो बार आंख में काजल की तरह लगाने से आंखों की लालिमा दूर होती है व आंखें स्वस्थ रहती हैं।
12. 1 से 2 ग्राम मिश्री और जीरे को 2 से 5 ग्राम गाय के घी के साथ खाने से व लेंडीपीपर को छाछ में घिसकर आंखों में लगाने से रतौंधी में फायदा होता है।
13. ठंडी ककड़ी या कच्चे आलू की स्लाइस काटकर दस मिनट आंखों पर रखें। पानी अधिक पिएं। पानी कमी से आंखों पर सूजन दिखाई देती हैं। सोने से 3 घंटे पहले भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से आंखे स्वस्थ रहती हैं।
14. आंखों पर चोट लगी हो, मिर्च मसाला गिरा हो, कोई कीड़ा गिर गया हो, आंख लाल हो, तो दूध गर्म करके उसमें रूई का फुआ डालकर ठंडा करके आंखों पर लगाएं आराम मिलेगा।
15. हरी सब्जियां और सलाद को भोजन में अधिक से अधिक शामिल करें। इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आंखों को स्वस्थ रखते हैं।
16. ड्रायफ्रूट्स को अपने भोजन में शामिल करने से शरीर को सही मात्रा में ऊर्जा मिलती है। साथ ही, ऐसे पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ बनाते हैं।
17. आंखों के रोग जैसे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता, आदि होने पर रात को आठ बादाम भिगोकर सुबह पीस कर पानी में मिलाकर पी जाएं। इस नुस्खे को नियमित रूप से करने पर आंखों पर लगे चश्मे के नंबर कम हो जाते हैं।
18. कनपटी पर गाय के घी की हल्के हाथ से रोजाना कुछ देर मसाज करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
19. सोया मिल्क में वसा कम और प्रोटीन अधिक होता है। इसमें फैटी एसिड, विटामिन ई पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
20. आंवले के पानी से आंखें धोने से या गुलाबजल डालने से आंखें स्वस्थ रहती है।
21. बादाम की गिरी, बड़ी सौंफ व मिश्री तीनों को समान मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण को पीसकर पाउडर बना लें। रोज इस पाउडर को एक चम्मच मात्रा में एक गिलास दूध के साथ रात को सोते समय लें।
22. बेलपत्र का 20 से 50 मि.ली. रस पीने और 3 से 5 बूंद आंखों में काजल की तरह लगाने से रतौंधी रोग में आराम मिलता है।
साभार भास्कर न्यूज़
(sc_adv_out = window.sc_adv_out || []).push({ id : "221740", domain : "n.ads3-adnow.com" }); class="SC_TBlock">loading...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर में हैण्ड सैनिटाइजर बनाने का आसान तरीका How to Make Hand Sanitizer at Home in Hindi

How to online earn money ?

कपड़े धोने का साबुन कैसे बनाये आसान विधि ! Bussiness idea in Hindi !